Virosh Haldi Ceremony Pics: रश्मिका मंदाना और विजय ने रंगों और फूलों से सजी हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीरें की शेयर

Virosh Haldi Ceremony Pics: तस्वीरों में पीले और नारंगी रंग की खूबसूरत थीम दिखाई दी। फूलों की टोकरी, रंगों से भरी पिचकारी और बेहद सादगी से सजा इंटिमेट लंच टेबल- सब कुछ बेहद एस्थेटिक और रॉयल अंदाज में नजर आया। हल्दी की ये झलकियां देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 9:07 PM
Story continues below Advertisement
Virosh Haldi Ceremony Pics: रश्मिका मंदाना और विजय ने रंगों और फूलों से सजी हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीरें की शेयर

साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों अपनी शादी को लेकर फैंस को लगातार टीज कर रही है। ‘The Wedding of Virosh’ नाम से हो रही इस शादी की तैयारियों की झलक उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिखाई है। बुधवार शाम दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी सेरेमनी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन नजर नहीं आए, लेकिन सजावट ने ही सबका ध्यान खींच लिया।

तस्वीरों में पीले और नारंगी रंग की खूबसूरत थीम दिखाई दी। फूलों की टोकरी, रंगों से भरी पिचकारी और बेहद सादगी से सजा इंटिमेट लंच टेबल- सब कुछ बेहद एस्थेटिक और रॉयल अंदाज में नजर आया। हल्दी की ये झलकियां देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सबको इंतजार है उस पल का जब दोनों अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें शेयर करेंगे।

‘Virosh’ की यह शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि फैंस के लिए एक इमोशनल सेलिब्रेशन बन चुकी है। फैंस अब बेसब्री से दूल्हा-दुल्हन की पहली आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।


ऐसे किया शादी का ऐलान

22 फरवरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए शादी की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि फैंस ने उन्हें प्यार से ‘Virosh’ नाम दिया और अब वे अपनी शादी को भी उसी नाम से बुला रहे हैं- “The Wedding of Virosh”।

पोस्ट में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनका यह सफर हमेशा उनके साथियों के प्यार से जुड़ा रहेगा।

कब और कहां होगी शादी?

हालांकि आधिकारिक पोस्ट में शादी की तारीख नहीं बताई गई, लेकिन लीक हुए वेडिंग इनवाइट के मुताबिक, शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर के पास ITC Mementos में होगी।

बताया जा रहा है कि यह समारोह एक रॉयल पैलेस में होगा, जहां सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी की जा रही है।

अब सबकी नजरें 26 फरवरी पर टिकी हैं- जब ‘Virosh’ की ये प्रेम कहानी आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंधेगी।

Virosh Wedding: रश्मिका–विजय की लव स्टोरी थीम डेकोर ने जीता दिल, हाथ में हाथ डाले दिखे कपल... देखिए वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।