Get App

Homebound के बाद विशाल जेठवा को आने लगे अलग फिल्मों के ऑफर, एक्टर ने होमबाउंड की एडिटिंग को लेकर कही बड़ी बात

Vishal Jethwa: बॉलीवुड अभिनेता विशाल जेठवा ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर एक भावुक बयान दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की एडिटिंग के दौरान उनके और जान्हवी कपूर के साथ फिल्माए गए कुछ सीन हटा दिए गए।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 10:46 AM
Homebound के बाद विशाल जेठवा को आने लगे अलग फिल्मों के ऑफर, एक्टर ने होमबाउंड की एडिटिंग को लेकर कही बड़ी बात

बॉलीवुड के उभरते सितारे विशाल जेठवा की जिंदगी में 'होमबाउंड' एक ऐसा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसने न सिर्फ उनकी पहचान बदली बल्कि आने वाले प्रोजेक्ट्स का रुख भी मोड़ दिया। नीरज घायवान की इस फिल्म ने ऑस्कर एंट्री हासिल की और विशाल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि सफलता के बाद उनके पास अब पहले जैसी नहीं, बल्कि क्वालिटी वाली स्क्रिप्ट्स आ रही हैं।

विशाल ने बताया, 'पहले एक ही तरह के रोल्स मिलते थे, अब अलग-अलग जॉनर की फिल्में ऑफर आ रही हैं। होमबाउंड ने मुझे नाम, पहचान और ढेर सारे अच्छे मौके दिए। ये मेरी जिंदगी की सबसे यादगार फिल्म बनेगी।' एक्टर्स अक्सर टाइपकास्ट हो जाते हैं, लेकिन ये फिल्म ने उन्हें आजादी दी। उन्होंने कहा, 'एक ही जॉनर में फंसकर बोरियत होती है। अब जो स्क्रिप्ट्स पढ़ रहा हूं, वो पहले से बिल्कुल अलग हैं।'

फिल्म के एडिटिंग पर बात करते हुए विशाल ने कोई अफसोस न जताते हुए भी दिल की बात कही। 'कई सीन कट हो गए क्योंकि फिल्म की लंबाई फिक्स करनी थी। मुझे कोई पछतावा नहीं, क्योंकि अंत में फिल्म सर्व होती है। लेकिन जान्हवी कपूर के साथ कुछ सीन बेहद खूबसूरत थे। मां के साथ इमोशनल सीन भी था, और ईशान खट्टर संग मेरे कई मोन्टाज सीन्स भी थे। सब कुछ परफेक्ट था, पर फाइनल कट में जगह न बन पाई।'

विशाल ने कहा कि फिल्म की कहानी और नैरेटिव को ध्यान में रखते हुए कुछ हिस्सों को एडिट करना पड़ा। “जान्हवी के साथ मेरे कुछ सीन बहुत प्यारे थे, लेकिन फिल्म की लंबाई और फ्लो को देखते हुए उन्हें हटाना पड़ा। मुझे थोड़ी निराशा हुई, क्योंकि वे सीन मेरे लिए खास थे। लेकिन मैं समझता हूं कि फिल्म की जरूरत सबसे ऊपर होती है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें