Eetha: श्रद्धा कपूर की आने वाली फ़िल्म 'ईथा' (Eetha) सिर्फ़ अपने टीजर की वजह से ही चर्चा में नहीं है। फ़िल्म की पहली झलक सामने आने के कुछ ही दिनों बाद, यह विवादों में घिर गई है और इसके टाइटल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। TV9 मराठी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के फ़िल्म और कल्चरल डिपार्टमेंट ने 'ईथा' टाइटल पर आपत्ति जताई है। पार्टी का मानना है कि यह टाइटल मशहूर तमाशा कलाकार और लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की विरासत के साथ न्याय नहीं करता है।
