Get App

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री करेंगे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बन रही फिल्म का निर्देशन, बोले- वह असहज लेकिन जरूरी कहानियों को बताने में...

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने ऐलान कर दिया है कि वे 'ऑपरेशन सिंदूर' फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार के साथ मिलकर किया जाएगा।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:20 PM
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री करेंगे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बन रही फिल्म का निर्देशन,  बोले- वह असहज लेकिन जरूरी कहानियों को बताने में...
विवेक अग्निहोत्री करेंगे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बन रही फिल्म का निर्देशन

Vivek Agnihotri: भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आज यानी 26 मार्च को अपनी नयी फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का ऐलान कर दिया है। कुमार और अग्निहोत्री के अनुसार, यह फिल्म पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे पर भारत के लक्षित सैन्य हमलों के 'कोडनेम' से प्रेरित है।

यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की पुस्तक ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन अग्निहोत्री करेंगे व निर्माण कुमार की टी-सीरीज और निर्देशक की ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस’ द्वारा किया जाएगा।

वर्ष 2025 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ कहानियां चुनी नहीं जातीं, वे आपको चुनती हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ऐसी ही एक कहानी है। जिसे ईमानदारी, साहस और जिम्मेदारी के साथ बताया जाना जरूरी है। जब कोई राष्ट्र इतने बड़े स्तर की घटनाओं से गुजरता है, तो उनका सच्चाई से दस्तावेजीकरण करना महत्वपूर्ण हो जाता है।’’

निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह भी कहा, ‘‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक पूरे देख को झकझोर देने वाली घटना है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने न केवल पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है और पाकिस्तान को दंडित किया है, बल्कि आधुनिक युद्ध में अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया है।’’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें