बिग बॉस 19 की रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट पर अब सोशल मीडिया धमाल मचा रही हैं। एक पूर्व कर्मचारी ने उन्हें पूरी तरह एक्सपोज कर दिया है। यश नाम के शख्स ने स्क्रीनशॉट्स, वॉट्सऐप चैट्स और ऑडियो क्लिप्स शेयर कर आरोप लगाए कि फरहाना ने न सिर्फ उनकी सैलरी रोकी, बल्कि शो में रनर-अप बनने के लिए एंडेमॉल क्रिएटिव टीम से साठगांठ की। फैंस ट्रोलिंग में जुटे हैं और बसीर अली के एविक्शन को भी इसी साजिश से जोड़ रहे हैं।
