Eleven OTT Release: नवीन चंद्रा की एक दमदार तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'इलेवन' अपने हिंदी भाषा में ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोकेश अजल्स द्वारा लिखी और निर्देशित ये फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और दर्शकों ने भी इसे पसंद किया था। अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे तो अब आप इसे ओटीटी देख सकते हैं। 'इलेवन' फिल्म सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इन्वेस्टिगेशन ड्रामा में शामिल हो गई है। नवीन चंद्रा की तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म अब JioHotstar पर हिंदी में स्ट्रीम हो रही है।
इलेवन की कहानी अरविंद नाम के एक तेज और समझदार पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार नवीन चंद्रा ने निभाया है। अरविंद मुश्किल और अलग तरह के केस सुलझाने के लिए जाना जाता है। उनका नया केस उन्हें सीरियल मर्डर की एक डरावनी कड़ी तक ले जाता है, जो पहली नजर में बिना किसी कनेक्शन के लगती है। जांच के दौरान अरविंद को इन हत्याओं और “ट्विन बर्ड” नाम के एक रहस्यमयी स्कूल के बीच चौंकाने वाला रिश्ता पता चलता है। यह स्कूल सिर्फ़ जुड़वां बच्चों को ही एडमिशन देता है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो जाता है।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म सिर्फ क्राइम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मानसिक तनाव, पुराने जख्म, चालाकी और छिपे हुए राज सामने लाती है। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। इलेवन की सबसे बड़ी खासियत इसकी साइकोलॉजिकल गहराई और अलग तरह की कहानी है।
फिल्म में नवीन चंद्रा के साथ शशांक, रेया हरि, अभिराम, दिलीपन, ऋत्विका और आदुकलम नरेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। लोकेश अजल्स ने न सिर्फ इसका निर्देशन किया है, बल्कि स्क्रीनप्ले भी खुद लिखा है। फिल्म को AR एंटरटेनमेंट के बैनर तले अजमल खान और रेया हरि ने प्रोड्यूस किया है। करीब 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की।