Get App

Sunil Lahri: "क्या जनता उन्हें राम के रूप में स्वीकार करेगी?", रणबीर कपूर की 'रामायण' पर सुनील लहरी ने जताई चिंता

Sunil Lahri On Ranbir Look In Ramayana: सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' के विजुअल्स की तारीफ की है, लेकिन उनके लुक में 'राम' जैसी मासूमियत की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने मेकर्स को सलाह दी है कि वे केवल तकनीक पर ध्यान न दें, क्योंकि रामायण जैसी गाथा में दर्शकों को जोड़ने के लिए भावनाओं का होना सबसे जरूरी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:07 PM
Sunil Lahri: "क्या जनता उन्हें राम के रूप में स्वीकार करेगी?",  रणबीर कपूर की 'रामायण' पर सुनील लहरी ने जताई चिंता

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में 'रामायण' का एक विशेष स्थान है, और जब भी इस महाकाव्य को पर्दे पर दोबारा उतारने की बात होती है, तो दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर होती हैं। हाल ही में नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर (झलक) रिलीज किया गया, जिसे 'रामा' नाम दिया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं। जहां एक तरफ इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ रामानंद सागर की रामायण में 'लक्ष्मण' का कालजयी किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सुनील लहरी ने इस पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दी है।

अभिनय में दम, पर क्या दिखेगी वह मासूमियत?

सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता माना, लेकिन उनके लुक को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। लहरी ने कहा कि रणबीर का अभिनय कौशल शानदार है और उन्होंने अतीत में अपनी प्रतिभा साबित की है, लेकिन 'राम' के किरदार के लिए जिस 'दिव्य मासूमियत' की जरूरत होती है, वह उन्हें टीज़र में नजर नहीं आई।

लहरी के अनुसार, "रणबीर एक बहुत अच्छे कलाकार हैं और वह निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या जनता उन्हें राम के रूप में स्वीकार कर पाएगी? टीजर में जब रणबीर रोशनी में बाहर आते हैं, तो उनके चेहरे पर वह सादगी और मासूमियत गायब थी जो श्री राम के पहले दर्शन में होनी चाहिए। मुझे वह थोड़ा कठोर लगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें