Get App

Yami Gautam: 'आपके लिए नहीं है...’ जब डिजाइनर ने यामी गौतम को लहंगा देने से किया था मना

यामी ने आगे बताया कि इस बुरे अनुभव के बाद ही उन्होंने अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी पहनने का फैसला किया। वहीं हाल ही में यामी गौतम ने एक इंटरव्यू में एक पुरानी घटना को याद किया है। यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी की थी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 7:59 PM
Yami Gautam: 'आपके लिए नहीं है...’ जब डिजाइनर ने यामी गौतम को लहंगा देने से किया था मना
यामी ने आगे बताया कि इस बुरे अनुभव के बाद ही उन्होंने अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी पहनने का फैसला किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं उनके पति आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म का दोनों पार्ट को दर्शकों और आलोचकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दोनों अपने-अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं हाल ही में यामी गौतम ने एक इंटरव्यू में एक पुरानी घटना को याद किया है।

यामी गौतम ने क्या कहा

TOI के साथ एक इंटरव्यू में यामी गौतम ने पुरानी घटना याद करते हुए बताया कि एक बार एक मशहूर डिजाइनर ने उन्हें ब्राइडल लहंगा देने से साफ मना कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे याद है कि मैंने एक बार अपने बारे में ऐसा सुना था। उस व्यक्ति ने कहा, ‘नहीं, वह लहंगा तुम्हारे लिए नहीं है’, और मैं सोचने लगी ‘क्या, क्यों?’, फिर उन्होंने कहा, ‘नहीं, ये उस डिजाइनर के साथ फिट नहीं बैठता।’ ये मेरे लिए बहुत बुरा अनुभव था। मुझे समझ नहीं आता कि इसका आधार क्या होता है, कोई किसी को इतना बुरा कैसे महसूस करा सकता है? हालांकि यह सभी डिजाइनरों पर लागू नहीं होता, कुछ अपने काम और व्यवहार दोनों में बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन हर जगह एक खराब उदाहरण जरूर होता है।”

शादी पर क्यों पहनी अपनी मां की साड़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें