यूट्यूबर बाबू भैया, असली नाम अनुराग डोभाल, इस समय गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं। हाल ही में एक सड़क हादसे में उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बाबू भैया, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और विवादित वीडियो के लिए काफी मशहूर हैं। उनका नाम हाल ही में अपने परिवार के साथ चल रहे तनाव और आरोप-प्रत्यारोप के कारण चर्चा में रहा। अनुराग ने परिवार पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं और चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता ही होंगे।
