Get App

The 50: तलाक के बाद फिर साथ दिखेंगे चहल और धनश्री? क्रिकेटर ने बताई पूरी सच्चाई

The 50: बीते दिनों खबरें आई थीं कि युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा एक रियलिटी शो में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि चहल ने स्पष्ट कर दिया कि यह सिर्फ अफवाहें थीं और उन्होंने किसी भी शो में हिस्सा लेने या धनश्री के साथ ऑन-स्क्रीन री-यूनियन की कोई योजना नहीं बनाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 12:55 PM
The 50: तलाक के बाद फिर साथ दिखेंगे चहल और धनश्री? क्रिकेटर ने बताई पूरी सच्चाई
The 50: धनश्री वर्मा ने इस पूरे विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें थीं कि वो रियलिटी शो ‘द 50’ में अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ नजर आ सकते हैं, जिससे फैंस के बीच जोरदार उत्सुकता और अटकलें बढ़ गई थीं। शो में दोनों की संभावित ऑन-स्क्रीन री-यूनियन की बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। हालांकि, चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत बताया और साफ कर दिया कि उनका किसी भी रियलिटी शो से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने यो भी स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने किसी तरह की बातचीत की और न ही किसी कमिटमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। चहल के इस कदम ने अफवाहों पर विराम लगा दिया और फैंस को स्पष्ट संदेश दिया कि उनके निजी जीवन के बारे में बिना पुष्टि के कोई अटकलें न फैलाएं।

बयान में क्या कहा गया

चहल के बयान में स्पष्ट किया गया कि शो में हिस्सा लेने को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह गलत और अटकलें हैं। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि बिना पुष्टि के कोई जानकारी साझा न करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें