Zakir Khan Break: जाकिर खान ने बताया ब्रेक का असली कारण, सेहत पर भी दिया अपडेट

Zakir Khan On His Break: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के ब्रेक और उनकी सेहत को लेकर फैंस के बीच चिंता बनी हुई थी। अब जाकिर ने खुद सामने आकर इस ब्रेक की असली वजह बताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लेखन पर ध्यान देना चाहते हैं और अपनी हेल्थ को लेकर भी ताजा अपडेट साझा किया है

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Zakir Khan On His Break: जाकिर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनका यह ब्रेक लंबा हो सकता है

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके जाकिर खान ने जब अचानक काम से ब्रेक लेने की घोषणा की, तो उनके फैंस हैरान रह गए। हैदराबाद में चल रहे ‘पापा यार टूर’ के दौरान मंच से उन्होंने बताया कि वह आने वाले कुछ सालों तक कॉमेडी से दूरी बनाकर नए क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहते हैं। उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस के बीच कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं।

खास बात ये रही कि जाकिर का यह ऐलान भावुक और ईमानदार अंदाज में किया गया, जिसने उनके चाहने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह ब्रेक उनके करियर का अंत नहीं, बल्कि एक नई रचनात्मक शुरुआत की तैयारी है।

सेहत को लेकर उड़ती अफवाहों पर लगाया विराम

ब्रेक की खबर सामने आते ही इंटरनेट पर उनकी खराब सेहत को लेकर कई अफवाहें फैलने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी तबीयत गंभीर है। हालांकि, जाकिर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी सेहत उतनी खराब नहीं है, जितना बताया जा रहा है, और इंटरनेट पर चल रही बातें पूरी तरह गलत हैं।


असली वजह: लेखन की तैयारी

जाकिर ने खुलासा किया कि ब्रेक लेने का मुख्य कारण उनका लेखन कार्य है। उनके पास कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें वह लंबे समय से पूरा नहीं कर पाए थे। अब वह अपने इस अधूरे काम को पूरा करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं। उनका मानना है कि रचनात्मकता को सही दिशा देने के लिए कभी-कभी ठहरना भी जरूरी होता है।

परिवार को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

परिवार से जुड़ी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए जाकिर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका परिवार उनके साथ ही रहता है और किसी “करीबी सूत्र” वाली खबर का कोई आधार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके ब्रेक का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत और पेशेवर प्राथमिकताओं से जुड़ा है, न कि किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से।

2028 या 2030 तक चल सकता है यह ठहराव

जाकिर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनका यह ब्रेक लंबा हो सकता है, जो 2028 या 2030 तक भी जारी रह सकता है। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह पूरी तरह दूर नहीं जा रहे, बल्कि नई कहानियों और प्रोजेक्ट्स के साथ भविष्य में और दमदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

Vicky Kaushal: विकी कौशल ने की पत्नी कैटरीना कैफ की तारीफ, बोले- 'प्रेगनेंसी और मां बनने में योद्धा बनी रहीं'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।