Get App

Bladder Health Tips: देर तक यूरिन रोकना पड़ सकता है सेहत पर भारी, UTI और किडनी स्टोन का बढ़ता है खतरा

Bladder Health Tips: आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में कई लोग काम या सफर के दौरान घंटों तक पेशाब रोककर रखते हैं। यह आदत सामान्य जरूर लगती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार इसका असर ब्लैडर और किडनी की सेहत पर पड़ सकता है। लंबे समय तक यूरिन रोकना आगे चलकर कई यूरिन संबंधी समस्याओं की वजह बन सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 14, 2026 पर 1:56 PM
Bladder Health Tips: देर तक यूरिन रोकना पड़ सकता है सेहत पर भारी, UTI और किडनी स्टोन का बढ़ता है खतरा
Bladder Health Tips: अगर ये आदत लगातार बनी रहे, तो ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऑफिस की मीटिंग, लंबा ट्रैवल, ट्रैफिक या साफ वॉशरूम न मिलने की वजह से कई लोग घंटों तक पेशाब रोककर रखते हैं। कई बार यह आदत इतनी सामान्य लगने लगती है कि लोग इसे गंभीरता से लेना ही बंद कर देते हैं। खासकर महिलाएं और ट्रैवल करने वाले लोग पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से बचते हैं, जिसकी वजह से यह समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक यूरिन रोकना शरीर के लिए बिल्कुल सही नहीं माना जाता।

इसका असर धीरे-धीरे ब्लैडर, किडनी और यूरिनरी सिस्टम पर पड़ सकता है। यही कारण है कि रोजमर्रा की इस छोटी सी आदत को समय रहते सुधारना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

ब्लैडर पर बढ़ता है दबाव

मुंबई के सैफी हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंगेश न्युज 18 से बात करते हुए बताते है कि, जब लंबे समय तक पेशाब रोका जाता है तो ब्लैडर पर दबाव बढ़ने लगता है। इससे पेट के निचले हिस्से में दर्द, जलन और यूरिन पास करने में दिक्कत हो सकती है। कई बार इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI का खतरा भी बढ़ जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें