आज की तेज और बदलती लाइफस्टाइल महिलाओं की सेहत पर गहरा असर डाल रही है। असंतुलित खान-पान, तनाव, देर रात जागना और धूम्रपान जैसी आदतें न केवल इम्यूनिटी को कमजोर करती हैं, बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर, यानी गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, भी एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो ग्रीवा की कोशिकाओं के अनियंत्रित बढ़ने के कारण होती है। इसका मुख्य कारण एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) है,
