तेज गर्मी और हीटवेव के दिनों में शरीर को ठंडक देने की चाह स्वाभाविक होती है, ऐसे में ठंडे पानी से नहाना सबसे आसान और ताज़गी भरा विकल्प लगता है। पसीने और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बर्फ जैसे ठंडे पानी का सहारा लेते हैं। हालांकि, यह राहत सिर्फ कुछ समय के लिए होती है और हर बार शरीर के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती। विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत ठंडा पानी शरीर की प्राकृतिक कूलिंग प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
