Covid 19 New Variant Cicada: कोविड 19 की महामारी से उबर रही दुनिया में कोरोना वायरस का एक नया सब वेरिएंट मिलने से एक बार फिर हलचल मच गई है। इस सब वेरिएंट को BA.3.2 के नाम से जाना जाता है, जिसे सिकाडा निकनेम दिया गया है। कोरोना का ये नया सब वेरिएंट सिकाडा अमेरिका में तेजी से अपना पैर पसार रहा है। ओमिक्रॉन फैमिली से जुड़ा BA.3.2 सब वेरिएंट दुनिया के लिए नया नहीं है। इसे सबसे पहले 2024 के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। दुनिया भर के कम से कम 23 देशों में इसके मामले मिलने की खबर है। हालांकि, यह अभी तक दुनिया भर में सबसे ज्यादा फैलने वाला स्ट्रेन नहीं बना है।
