गर्मियों का मौसम आते ही लोगों की लाइफस्टाइल बदल जाती है और ठंडे, रसीले फल डाइट का अहम हिस्सा बन जाते हैं। तरबूज, अंगूर, आम और केला जैसे फल न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि तुरंत एनर्जी भी देते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यही फलों का सेवन थोड़ी सावधानी मांगता है। कई फलों में प्राकृतिक शुगर यानी फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। अगर डाइट पर ध्यान न दिया जाए, तो शुगर 300 तक भी पहुंच सकती है, जिससे आंखों की रोशनी पर असर, कमजोरी और शरीर में अन्य दिक्कतें हो सकती हैं।
