गर्मी का मौसम आते ही आम की मिठास लोगों को अपनी ओर खींचने लगती है। फलों का राजा कहा जाने वाला यह फल स्वाद, खुशबू और रस से भरपूर होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के लिए आम को लेकर अक्सर दुविधा बनी रहती है। कई लोगों को लगता है कि आम खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है, इसलिए वे इसे खाने से बचते हैं। वहीं कुछ लोग बिना मात्रा का ध्यान रखे इसका सेवन करते हैं।
