Ebola virus outbreak: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इस वक्त इबोला वायरस के प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में इबोला के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 'इंटरनेशल हेस्थ इमरजेंसी (international health emergency)' घोषित कर दी है। दोनों देशों में अब तक 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 88 लोगों की मौत हो चुकी है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को रविवार (17 मई) को 'ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी' घोषित की।
