Health benefits of running: दौड़ना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे दिल, फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और मोटापा भी नियंत्रित रहता है। लेकिन एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि इससे हॉर्मोन संतुलित होते हैं और जंक फूड से आपके पाचन तंत्र की जो बैंड बजी है, वो भी सुधरने लगेगी। यकीन नहीं हो रहा न। मगर, इस रिसर्च में कहा गया है कि दौड़ने से मूड अच्छा होता है, हार्मोन संतुलित होते हैं और जंक फूड से बिगड़े आंत के मेटाबोलाइट्स पुनर्स्थापित होते हैं, जिससे दिमाग की रक्षा होती है। यह दिल को भी मजबूत बनाता है, याददाश्त तेज करता है। दिमागी और शारीरिक लचीलेपन के लिए तनाव कम करता है।
