Get App

LDL Cholesterol: डॉक्टर ने डाइट और रूटीन में वो 5 चेंज बताए जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कर देंगी कम

LDL Cholesterol: आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ आसान डाइट और रूटीन बदलाव अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है और सेहत बेहतर रखी जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2026 पर 4:35 PM
LDL Cholesterol: डॉक्टर ने डाइट और रूटीन में वो 5 चेंज बताए जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कर देंगी कम
LDL Cholesterol: एनिमल प्रोटीन की तुलना में प्लांट प्रोटीन क्लीन होते हैं और इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोगों का LDL (Low-Density Lipoprotein) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना धमनियों में प्लाक जमा होने का कारण बनता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ब्रिटेन के मशहूर सर्जन डॉ. करन राजन ने अपने इंस्टाग्राम पर उन 5 महत्वपूर्ण बदलावों को साझा किया है, जिन्हें अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को न केवल कम किया जा सकता है, बल्कि इसे रिवर्स भी किया जा सकता है।

अक्सर लोग अपनी प्रोटीन डाइट और वर्कआउट पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की जांच रिपोर्ट आने तक इसे नजरअंदाज करते हैं। डॉ. करन राजन के मुताबिक, अगर हम अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे लेकिन वैज्ञानिक रूप से सिद्ध बदलाव करें तो LDL कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। यहां नीचे जानिए डॉक्टर की ओर से सुझाए गए वो 5 बड़े बदलाव:

  • सॉल्युबल फाइबर की मात्रा बढ़ाएं
  • डॉ. राजन इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका मानते हैं। अपनी डाइट में ओट्स (जई), दालें और बीन्स शामिल करें। रोजाना केवल 5 से 10 ग्राम सॉल्युबल फाइबर लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में 5 से 10% तक की गिरावट आ सकती है। नियमित रूप से फलियों (Legumes) का सेवन अन्य बदलावों के बिना भी कोलेस्ट्रॉल को 5% तक कम कर देता है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें