Get App

जापानी लोग बिना जिम सिर्फ चलकर कैसे घटाते हैं वजन? जानें 3 मिनट की ट्रिक

Weight Loss: जापान में इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) एक लोकप्रिय तरीका है जो बिना जिम गए वजन घटाने में मदद करता है। इसमें तेज और धीमी चाल को बारी-बारी से अपनाया जाता है। इस लेख में जानेंगे कि यह तकनीक क्या है, कैसे की जाती है और इसे सही तरीके से फॉलो करके वजन और फिटनेस कैसे सुधारें

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 8:24 AM
जापानी लोग बिना जिम सिर्फ चलकर कैसे घटाते हैं वजन? जानें 3 मिनट की ट्रिक
Weight Loss: जापानी वॉक की शुरुआत सुबह खाली पेट करना बेहतर माना जाता है

जापान के लोग अपनी फिटनेस को किसी ट्रेंड की तरह नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत की तरह अपनाते हैं। कम उम्र से ही संतुलित दिनचर्या, एक्टिव लाइफस्टाइल और नियमित चलने की आदत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। यही कारण है कि वहां के लोग बिना जिम जाए भी लंबे समय तक फिट, चुस्त और स्लिम नजर आते हैं। उनकी सेहत का राज किसी भारी-भरकम वर्कआउट या मुश्किल एक्सरसाइज में नहीं, बल्कि पैदल चलने के एक खास और असरदार तरीके में छिपा है। इस तकनीक को आज जापानी वॉकिंग तकनीक के नाम से जाना जाता है। ये सामान्य वॉक से थोड़ी अलग होती है, लेकिन शरीर पर इसका असर कहीं ज्यादा होता है।

रोजाना की इस स्मार्ट वॉकिंग आदत से न सिर्फ वजन कंट्रोल में रहता है, बल्कि शरीर एक्टिव बना रहता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर काम करता है। यही वजह है कि ये तकनीक अब दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

क्या है इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT)?

इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग यानी तेज और धीमी चाल को बारी-बारी से अपनाना। इसमें 3 मिनट तेज कदमों से चलना और अगले 3 मिनट आरामदायक गति से चलना शामिल होता है। ये 6 मिनट का एक चक्र बनता है, जिसे बार-बार दोहराया जाता है। इसी इंटरवल की वजह से सामान्य वॉक की तुलना में 2 से 3 गुना ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन तेजी से घटने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें