LDL Cholesterol: डॉक्टर ने डाइट और रूटीन में वो 5 चेंज बताए जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कर देंगी कम

LDL Cholesterol: आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ आसान डाइट और रूटीन बदलाव अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है और सेहत बेहतर रखी जा सकती है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
LDL Cholesterol: एनिमल प्रोटीन की तुलना में प्लांट प्रोटीन क्लीन होते हैं और इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोगों का LDL (Low-Density Lipoprotein) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना धमनियों में प्लाक जमा होने का कारण बनता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ब्रिटेन के मशहूर सर्जन डॉ. करन राजन ने अपने इंस्टाग्राम पर उन 5 महत्वपूर्ण बदलावों को साझा किया है, जिन्हें अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को न केवल कम किया जा सकता है, बल्कि इसे रिवर्स भी किया जा सकता है।

अक्सर लोग अपनी प्रोटीन डाइट और वर्कआउट पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की जांच रिपोर्ट आने तक इसे नजरअंदाज करते हैं। डॉ. करन राजन के मुताबिक, अगर हम अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे लेकिन वैज्ञानिक रूप से सिद्ध बदलाव करें तो LDL कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। यहां नीचे जानिए डॉक्टर की ओर से सुझाए गए वो 5 बड़े बदलाव:

  1. सॉल्युबल फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

डॉ. राजन इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका मानते हैं। अपनी डाइट में ओट्स (जई), दालें और बीन्स शामिल करें। रोजाना केवल 5 से 10 ग्राम सॉल्युबल फाइबर लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में 5 से 10% तक की गिरावट आ सकती है। नियमित रूप से फलियों (Legumes) का सेवन अन्य बदलावों के बिना भी कोलेस्ट्रॉल को 5% तक कम कर देता है।

  1. सैचुरेटेड फैट की जगह अनसैचुरेटेड फैट चुनें


सैचुरेटेड फैट LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का मुख्य कारण है। मक्खन और फैटी प्रोसेस्ड मीट (जैसे सलामी, सॉसेज) को अपनी डाइट से हटा दें। इनकी जगह ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल), नट्स, सीड्स और ऑयली फिश को शामिल करें। रिसर्च के मुताबिक यह बदलाव LDL लेवल को 17% तक घटा सकता है।

यहां नीचे देखिए डॉक्टर राजन की पोस्ट

 

  1. प्लांट प्रोटीन पर दें जोर

एनिमल प्रोटीन की तुलना में प्लांट प्रोटीन क्लीन होते हैं और इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। मीट या भारी डेयरी उत्पादों के बजाय सोया, टोफू, दालें और फलियां खाएं। प्रोटीन के स्रोत बदलने से LDL में 6% तक की कमी देखी जा सकती है।

  1. वजन कम करना जरूरी है

बढ़ा हुआ वजन कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल को खराब करता है। संतुलित डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल से वजन घटाने की कोशिश करें। शरीर के कुल वजन में 5 से 10% की कमी आने पर LDL लेवल 6% तक गिर जाता है। इसके साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स और HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) में भी सुधार होता है।

  1. शारीरिक व्यायाम को बनाएं हिस्सा

केवल डाइट काफी नहीं है, शरीर को चलाना भी जरूरी है। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज (जैसे तेज चलना, दौड़ना या साइकिल चलाना) करें। इससे LDL 3 से 6% कम होता है, शरीर की सूजन घटती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

डॉक्टर की सलाह: 20% तक कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल

डॉ. करन राजन के अनुसार, यदि इन पांचों बदलावों को एक साथ लंबे समय तक अपनाया जाए, तो बैड कोलेस्ट्रॉल में 20% तक की कमी संभव है। वे यह भी स्पष्ट करते हैं कि अगर आपकी स्थिति गंभीर है और आप स्टैटिन जैसी दवाएं ले रहे हैं, तो ये आदतें उन दवाओं के प्रभाव को और बेहतर बना देती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह है। इसे किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की राय का विकल्प न मानें। अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी विशेष जांच या इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।

Bladder Health Tips: देर तक यूरिन रोकना पड़ सकता है सेहत पर भारी, UTI और किडनी स्टोन का बढ़ता है खतरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।