Get App

Nipah Virus Alert: भारत में जानलेवा निपाह वायरस का खौफ! दो केस मिलने के बाद एशियाई देशों में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग बढ़ी, जानें- लक्षण समेत सबकुछ

Nipah virus: भारत में निपाह वायरस के दो मामले सामने आने के बाद से एशिया के एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। निपाह वायरस एक ऐसा खतरनाक संक्रमण है। पिछले साल दिसंबर से पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस बीमारी के दो कन्फर्म मामले सामने आए हैं। इसके बाद एशियाई देशों ने एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 3:38 PM
Nipah Virus Alert: भारत में जानलेवा निपाह वायरस का खौफ! दो केस मिलने के बाद एशियाई देशों में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग बढ़ी, जानें- लक्षण समेत सबकुछ
Nipah Virus Alert: केंद्र पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर इस पर काम कर रही ही है कि वायरस और न फैले

Nipah virus in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर से पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस बीमारी के दो कन्फर्म मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में निपाह वायरस के मामलों के बारे में अटकलें और गलत आंकड़े फैलाए जा रहे हैं। मंत्रालय ने जनता को सलाह दी है कि वे सिर्फ आधिकारिक सूत्रों से मिली वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें। बिना पुष्टि वाली खबरें फैलाने से बचें।

मंत्रालय ने कहा कि निपाह के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर तय प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत और व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय शुरू किए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कन्फर्म मामलों से जुड़े कुल 196 लोगों की पहचान की गई। उनका पता लगाया गया। उनकी निगरानी की गई और उनकी जांच की गई। वे सभी बिना लक्षण वाले पाए गए।"

बयान में आगे कहा गया है, "निपाह वायरस के लिए उनका टेस्ट नेगेटिव आया।" मंत्रालय ने जोर देकर कहा, "अब तक निपाह वायरस बीमारी का कोई अतिरिक्त मामला सामने नहीं आया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जरूरी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय किए जा रहे हैं।"

एशियाई देशों में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें