गर्मियों का मौसम जितना सख्त और परेशान करने वाला होता है, उतना ही यह हमारी सेहत पर भी गहरा असर डालता है। तेज धूप, बढ़ती गर्मी और शरीर में पानी की कमी कई तरह की समस्याओं को जन्म देती है। इस दौरान सबसे ज्यादा असर हमारे पेट और पाचन तंत्र पर देखने को मिलता है। लोगों को अक्सर उल्टी, दस्त, एसिडिटी, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा तापमान शरीर के अंदरूनी संतुलन को बिगाड़ देता है, जिससे खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
