Vitamin K Deficiency: हमारे शरीर के बेहतर रखरखाव में विटामिन के का बहुत अहम रोल है। ये विटामिन हमारी बॉडी में खून के थक्के बनने से रोकता है, ये हड्डियों और दिन की समग्र देखभाल में भी बहुत जरूरी है। हालांकि, शरीर के लिए जरूरी अन्य विटामिनों की तुलना में विटामिन के पर कम बात होती है। लेकिन हमारे शरीर को इसकी भी उतनी ही जरूरत होती है, जितनी अन्य विटामिन की। इसकी मामूली कमी भी आसानी से चोट लगना, लंबे समय तक रक्तस्राव, हड्डियों में कमजोरी और थकान जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आमतौर पर लोग केवल पत्तेदार सब्जियां खाने से ही पर्याप्त विटामिन के की पूर्ति मान लेते हैं। शरीर को इसकी जरूरत इससे कहीं ज्यादा होती है, क्योंकि ये दो रूपों में आता है के1 (K1), जो उचित रक्त के थक्के जमने में मदद करता है, और के2 (K2), जो यह सुनिश्चित करता है कि कैल्शियम कोमल ऊतकों की बजाय हड्डियों तक पहुँचे। इससे संबंधित एक अध्ययन स्टेटपर्ल्स में प्रकाशित हुआ था। इसके अनुसार, शरीर में आमतौर से दिखने वाले कुछ लक्षण इसकी कमी की ओर इशारा करते हैं। इन्हें समय रहते पहचानना और इसका निदान करना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आइए जानें इसकी कमी के कौन से लक्षण दिखाई देते, जिन्हें जानना जरूरी है।
