आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना आसान नहीं है। काम, घर और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। ऐसे में पैदल चलना और तैरना फिटनेस के आसान विकल्प बन सकते हैं। दोनों ही शरीर को सक्रिय रखने के साथ वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि आखिर पैदल चलने और तैरने में से किसमें ज्यादा कैलोरी खर्च होती है?
