आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। लंबे समय तक बैठने, फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन, अनियमित खानपान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर मोटापा आज गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, जो न केवल शरीर की फिटनेस पर असर डालता है बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। वजन नियंत्रित रखने और फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि रात के खाने की आदतें भी बहुत अहम हैं।
