आजकल बढ़ता वजन लगभग हर घर की चिंता बन चुका है। हमारी दिनचर्या में घुस चुकी बुरी आदतें अक्सर इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती हैं। मोटापा एक बार बढ़ने लगे तो उसे काबू में करना आसान नहीं होता और इसके साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों के मौसम में ये समस्या और तेज हो जाती है, क्योंकि ठंड में भूख ज्यादा लगती है और लोग सामान्य दिनों की तुलना में कम सक्रिय रहते हैं।
