भारतीय रेलवे, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है और रोजाना लाखों यात्रियों को जोड़ती है, हमेशा अपने यात्रियों के लिए नए अपडेट लेकर आती है। इस बार राजनांदगांव–कलमना सेक्शन में तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम शुरू हुआ है, जिसका सीधा असर ट्रैफिक मैनेजमेंट और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ा है। इस प्रोजेक्ट के कारण 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ डेमू ट्रेनें अपने निर्धारित अंतिम स्टेशन तक नहीं पहुंचेंगी।
