Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक छोटे से गांव घुरकोट से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 5 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी बच्चों को उल्टी, दस्त और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिवारवाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए; हालांकि, रास्ते में ही एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाकी 4 का इलाज चल रहा है।
