Get App

Mid-Day Meal Incident: तेलंगाना में मिड-डे मील खाने के बाद 22 छात्र बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mid-Day Meal Incident: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक प्राथमिक स्कूल के लगभग 22 छात्रों को मिड-डे मील खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने दोपहर में सांभर और चावल खाया था और उसके बाद पेट दर्द और बेचैनी जैसी समस्या महसूस होने लगी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 9:08 AM
Mid-Day Meal Incident: तेलंगाना में मिड-डे मील खाने के बाद 22 छात्र बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
तेलंगाना में मिड-डे मील खाने के बाद 22 छात्र बीमार

Mid-Day Meal Incident: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक प्राथमिक स्कूल के लगभग 22 छात्रों को मिड-डे मील खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने दोपहर में सांभर और चावल खाया था और उसके बाद पेट दर्द और बेचैनी जैसी समस्या महसूस होने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि सभी 22 छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

नारायणकेड पुलिस अधिकारी ने कहा, "आज दोपहर सांभर और चावल खाने के बाद लगभग 22 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट दर्द जैसे लक्षण महसूस हुए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है और हमें उम्मीद है कि उन्हें आज रात तक छुट्टी दे दी जाएगी। हमें अभिभावकों से कोई शिकायत नहीं मिली है।"

बीमारी के कारण के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है, और अधिकारी इस स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें