Ghaziabad Child Murder: सोमवार को वेव सिटी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दासना में एक 6 वर्षीय बच्ची की उसकी सौतेली मां ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची को एक कमरे में बंद कर दिया और 20 मिनट से अधिक समय तक उसके साथ मारपीट की। बच्ची के पिता और सौतेली माँ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
