Indore Water Tragedy: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में कम से कम नौ लोगों की मौत की जांच के शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि पीने के पानी के नमूनों में ऐसी बैक्टीरिया मिली है, जो आमतौर पर नालियों के पानी में पाई जाती है। अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब पहले मृतकों को उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था।
