Delhi Child Murder: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके से लापता हुई छह साल की बच्ची का कथित तौर पर उसके 23 वर्षीय पड़ोसी और दूर के रिश्तेदार ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं।
