Get App

Bengaluru Cricket Fight: क्रिकेट मैच के बाद झगड़ा बना मौत की वजह, चलती कार से लटकने पर पेड़ से टकराई गाड़ी, हादसे में युवक की गई जान

Bengaluru Cricket Fight: बेंगलुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद हुए हिंसक झगड़े के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद शुरू हुआ यह विवाद तब जानलेवा साबित हुआ जब युवक ने कार का दरवाजा पकड़कर दूसरे साथी को रोकने की कोशिश की।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 9:07 AM
Bengaluru Cricket Fight: क्रिकेट मैच के बाद झगड़ा बना मौत की वजह, चलती कार से लटकने पर पेड़ से टकराई गाड़ी, हादसे में युवक की गई जान
बेंगलुरु में क्रिकेट मैच के बाद झगड़ा बना मौत की वजह, चलती कार से लटकने पर पेड़ से टकराई गाड़ी

Bengaluru Cricket Fight: बेंगलुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद हुए हिंसक झगड़े के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद शुरू हुआ यह विवाद तब जानलेवा साबित हुआ जब युवक ने कार का दरवाजा पकड़कर दूसरे साथी को रोकने की कोशिश की। इसके बाद चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार को एक पेड़ से टकरा दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात को घटी। मृतक की पहचान हेब्बागोडी निवासी प्रशांत के रूप में हुई है, जबकि उसका दोस्त रोशन हेगड़े (27) गाड़ी चला रहा था।

क्या था विवाद?

पुलिस ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी क्रिकेट टीम एक स्थानीय टूर्नामेंट हार गई और यह मैदान पर ही खत्म नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच शाम को शराब पीने के दौरान बहस जारी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें