Sleeper Vande Bharat: काशी के लोगों के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। रेलवे बोर्ड ने वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, ट्रेन के रूट को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो दशहरा और दिवाली के दौरान वाराणसी से दिल्ली का सफर यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।
