Online Investment Scam: सिटीबैंक के टेक्नीशियन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, ठगों ने 1 करोड़ से ज्यादा का लगाया चूना

Online Investment Scam: हैदराबाद में पुणे के सिटीबैंक में काम करने वाले 41 वर्षीय एक टेक्नीशियन ने ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार होकर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी करने वालों ने खुद को निवेश सलाहकार बताया था।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 7:48 AM
Story continues below Advertisement
सिटीबैंक के टेक्नीशियन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

Online Investment Scam: हैदराबाद में पुणे के सिटीबैंक में काम करने वाले 41 वर्षीय एक टेक्नीशियन ने ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार होकर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी करने वालों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर उनसे फर्जी ऐप इंस्टॉल करवा लिया था। उनकी शिकायत के आधार पर तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (TGCSB) ने गुरुवार को मामला दर्ज किया।

खम्मम जिले के मधिरा निवासी पीड़ित ने अपनी बहन के कहने पर एक ऐसे प्लेटफॉर्म में निवेश करना शुरू किया, जिसे वह उच्च रिटर्न देने वाला प्लेटफॉर्म समझ रहा था। उसकी बहन ने पिछले नवंबर में इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार में निवेश के विज्ञापन पर क्लिक किया था। उसे ‘Z926 one-to-one Service’ और ‘L Accel Partners Stock Exchange Group’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां धोखेबाजों ने 500% तक के मुनाफे का वादा किया था।

ठग ने खुद का नाम बताया दीक्षा भंडारी


दीक्षा भंडारी नाम से ठगी करने वालों में से एक ने पीड़ित की बहन को 'ACEFD' नामक एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए राजी किया। इसके बाद बहन ने ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में करीब 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर उसने पीड़ित का मोबाइल नंबर भी ठगों को दे दिया।

ठगों द्वारा दिए गए लिंक का उपयोग करके, पीड़ित ने अपने फोन में 'AcceSec' ऐप इंस्टॉल किया। ठग खुद को रिलेशनशिप मैनेजर बताते थे और परिवार को अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए लगातार गाइड करते रहे। ऐप के अंदर वे नकली बैलेंस और मुनाफा दिखाते थे, जिससे पीड़ित को लगता रहा कि उसका पैसा बढ़ रहा है।

6 अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए

19 नवंबर से 14 जनवरी के बीच, पीड़ित और उसकी बहन ने छह अलग-अलग बैंक खातों से नौ अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

आरोपियों ने भरोसा बनाए रखने के लिए 9 दिसंबर को पीड़ित के बैंक खाते में 1.3 लाख रुपये जमा करके उसे और पैसे भेजने के लिए उकसाया। 12 जनवरी तक पीड़ित का ऑनस्क्रीन बैलेंस बढ़कर 36 करोड़ रुपये हो गया। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने पहले 36 लाख रुपये सर्विस चार्ज और फिर 20 लाख रुपये इनकम टैक्स जमा करने को कहा।

'कर' चुकाने और कुल मिलाकर 1.56 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर करने के बाद, जालसाजों ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने गुरुवार शाम को TGCSB पुलिस से संपर्क किया।

मामला दर्ज

पुलिस ने BNS की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश की सजा), 318(4) (धोखाधड़ी), 319(2) (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 338 (कीमती दस्तावेज, वसीयत आदि की जालसाजी), 340(2) (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के रूप में उपयोग करना) और ITA एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: शादी के 2 महीने बाद प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति और देवर ने कर लिया सुसाइड!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।