Get App

Gurgaon Cyber Fraud: ठग ने एयरलाइन क्रू, वकील और पुलिसकर्मी बनकर लगाया चूना, एक व्यक्ति से 4 साल में ऐंठे ₹6.3 करोड़

Gurgaon Cyber Fraud: सेक्टर 54 के रहने वाले एक रिटायर्ड प्रोफेशनल ने कथित तौर पर एक सुनियोजित साइबर अपराध गिरोह के हाथों चार वर्षों में सैकड़ों लेन-देन में 6.3 करोड़ रुपये गंवा दिए। उन्होंने बताया कि इन चार वर्षों में धोकेबाज एयरलाइन क्रू सदस्यों, वकीलों और पुलिस अधिकारियों के रूप में उन्हें धमकाते थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 8:26 AM
Gurgaon Cyber Fraud: ठग ने एयरलाइन क्रू, वकील और पुलिसकर्मी बनकर लगाया चूना, एक व्यक्ति से 4 साल में ऐंठे ₹6.3 करोड़
ठग ने एयरलाइन क्रू, वकील और पुलिसकर्मी बनकर लगाया चूना, एक व्यक्ति से 4 साल में ऐंठे ₹6.3 करोड़

Gurgaon Cyber Fraud: गुरुग्राम के सेक्टर 54 के रहने वाले एक 58 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेशनल ने कथित तौर पर एक सुनियोजित साइबर अपराध गिरोह के हाथों चार वर्षों में सैकड़ों लेन-देन में 6.3 करोड़ रुपये गंवा दिए। उन्होंने बताया कि एयरलाइन क्रू सदस्यों, वकीलों और पुलिस अधिकारियों के रूप में खुद को पेश करने वाले धोखेबाजों ने चार वर्षों की अवधि में उन्हें धमकाया और जाली दस्तावेजों और डीपफेक तस्वीरों का इस्तेमाल करके उन्हें डर के माहौल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए।

सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 308(2) (जबरन वसूली), 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 351(2) (आपराधिक धमकी), 356(2) (मानहानि) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई।

फेसबुक पर महिला से हुआ संपर्क

शिकायतकर्ता ने बताया कि यह घटना मई 2021 में शुरू हुई, जब फेसबुक पर किम उर्फ ​​प्रियंका संगम नाम की एक महिला से उसका संपर्क हुआ। उसने दुबई स्थित अमीरात एयरलाइंस में एयर होस्टेस होने का दावा किया। दोनों नियमित रूप से चैट करने लगे और किम की झूठी पहचान को पुख्ता करने के लिए उसने विमान के अंदर की तस्वीरें और निजी तस्वीरें साझा कीं, जिससे पीड़ित को लगा कि उसकी पहचान सही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें