तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, बिल्डिंग हुई तबाह, दूर-दूर तक सुनाई दी आवाज

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि कई मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं।

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि कई मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं। बता दें कि इस घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि आग लगने के बाद कुछ देर बाद तक धमाके की आवाजें आती रही। कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाजें सुनाई दी। हादसे के बाद फैक्ट्री की दीवारें मलबे में बदल गईं। चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा था।


फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सत्तूर के पास मदाथुपट्टी में स्थित एक्सेल पटाखा फैक्ट्री में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत राहत और बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

रेस्क्यू टीम के अभियान शुरू होने के साथ ही श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय कई श्रमिक फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे और शायद अभी भी फंसे हुए हैं। फायर और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और हालात को काबू में करने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट के कारण या इस घटना से कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ेगा, और जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gujarat Road Accident: गुजरात में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 5 महिलाओं समेत 7 की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।