Get App

Weather News: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में इस सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट! यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने की चेतावनी

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह लगातार भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। IMD ने 24 मई तक केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। जबकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 19, 2025 पर 10:40 AM
Weather News: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में इस सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट! यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने की चेतावनी
Alert for Heavy Rainfall: भीषण गर्मी से जूझ रहे कई राज्यों में इस सप्ताह मूसलाधार बारिश होने की आशंका है

Rain Forecast Today in India: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बारिश और लू को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इसमें इस सप्ताह भारत के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी भागों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। जबकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति चरम पर होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार (19 मई) को मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा IMD ने कहा है कि 24 मई तक पश्चिमी तट (कर्नाटक, कोंकण और गोवा और केरल) और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले 5-7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। IMD ने 19 से 23 मई के बीच केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जैसे शहर पहले से ही सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं।

पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5-6 दिनों तक व्यापक बारिश का अनुमान है। साथ ही गरज के साथ 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। असम, मेघालय और अरुणाचल के कुछ इलाकों में 22 मई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम क्षेत्र अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। पश्चिमी राजस्थान में 23 मई तक लगातार भीषण गर्मी जारी रहेगी। जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुच इलाकों में 19 मई से भीषण गर्मी शुरू होने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें