Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 11 जून के लिए देश भर के मौसम के पूर्वानुमान का अपना वेदर बुलेटिन जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और मानसूनी हवाओं के आपस में टकराने की वजह से देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, ओले गिरने और 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाले विनाशकारी आंधी-तूफान का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
