Aaj ka Mausam 15 June: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 15 जून के मौसम को लेकर देशव्यापी हाई अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी उत्तरी सीमा (NLM) इस समय हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अगले 4 से 5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
