आम आदमी पार्टी में राजनीतिक भूचाल आ गया है। शुक्रवार 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट पड़ी है। राघव चड्ढा ने दावा किया है कि, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह सहित 7 सांसद BJP में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं पार्टी में पड़े इस बड़े फूट पर आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर आप के अंदर ऑरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है।
संजय सिंह का भाजपा पर बोला बड़ा हमला
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाय कि, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने “ऑपरेशन लोटस” शुरू किया है। उन्होंने इसे सस्ती राजनीति बताया और कहा कि इसका मकसद पंजाब में भगवंत मान की सरकार के अच्छे कामों में बाधा डालना है। संजय सिंह ने आगे कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार कई काम कर रही है। जैसे लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना, बच्चों को बेहतर शिक्षा देना और उन नहरों में पानी पहुंचाना जो कई सालों से सूखी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दलित और आदिवासी महिलाओं को 1500 रुपये और अन्य महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में देती है।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पंजाब में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी दिया जा रहा है। संजय सिंह का आरोप है कि इतने कामों के बावजूद भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में, इस सरकार के काम में रुकावट डालने की कोशिश कर रही है और इससे पंजाब की जनता के साथ गलत हो रहा है।
आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट
बता दें कि, शुक्रवार (24 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा ने ऐलान किया, वो आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके साथ पार्टी के दो तिहाई सांसद आप से इस्तीफा देकर भाजपा शामिल होने जा रहे हैं। दावे के मुताबिक, राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह बीजेपी में शामिल होंगे। ये सभी राज्यसभा में आप के सांसद हैं। आप के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं।