पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर चल रही सियासी हलचल अब सड़कों पर भी दिखने लगी है। जालंधर में हरभजन सिंह के घर के बाहर पार्टी समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने उनके घर की दीवारों पर “गद्दार” तक लिख दिया, जिससे माहौल और गरमा गया।
