ACP Vivek Bhagat: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार का कथित उत्पीड़न करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) विवेक भगत को फिलहाल एडिशनल DCP (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) का चार्ज नहीं दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार (5 अक्टूबर) को जारी आदेश में संशोधन करने का फैसला किया है। भगत को एसीपी से एडिशनल DCP में प्रमोट किया गया था। लेकिन इस आदेश को फिलहाल के लिए वापस लिया गया है।
