अभिनेता प्रकाश राज ED के सामने हुए पेश, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में की गई पूछताछ

साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज बुधवार (30 जुलाई) को कुछ प्लेटफॉर्म द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। जहां उनसे पुछताछ की गई। प्रकाश राज उन 29 हस्तियों में शामिल हैं, जिनका नाम साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी में है।

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 2:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में अभिनेता प्रकाश राज ED के सामने हुए पेश

बॉलिवुड और साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता प्रकाश राज बुधवार (30 जुलाई) को कुछ प्लेटफॉर्म द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। जहां उनसे पुछताछ की गई। प्रकाश राज उन 29 हस्तियों में शामिल हैं, जिनका नाम साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी में है। इस एफआईआर में कई अभिनेताओं और प्रभावशाली लोगों पर ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप है।

2016 का है मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता प्रकाश राज ने साल 2016 में 'जंगली रमी' नाम के एक गेमिंग ऐप का प्रचार किया था। हालांकि, अभिनेता ने सफाई दी है कि 2017 में उन्हें यह एहसास होने के बाद की यह गलत था इस विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि तब से लेकर अब तक उन्होंने किसी भी गेमिंग ऐप का प्रमोशन नहीं किया है।


केस से जुड़े हैं कई कलाकार के नाम

वहीं, इस मामले में ईडी ने राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू को भी समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने पहले राणा डग्गुबाती (40) को यहां जोनल कार्यालय में 23 जुलाई को, देवरकोंडा (36) को छह अगस्त और लक्ष्मी (47) को 13 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था।

हालांकि, ईडी ने अभिनेता डग्गुबाती को उसके समक्ष पेश होने के लिए 11 अगस्त की नयी तारीख दी है क्योंकि वह 23 जुलाई को पेश नहीं हुए थे और उन्होंने समन स्थगित करने क अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें : PM Kisan की 20वीं किश्त अगस्त की इस तारीख को आएगी, सरकार ने किया ऐलान, किसान चेक करें स्टेटस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।