हाल ही में राज्यपालों के विधानसभा को संबोधित करने को लेकर कई विवाद सामने आए हैं, अब इसी कड़ी में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा को संबोधित करने से इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद कर्नाटक सरकार ने कहा कि कानून मंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम 5.45 बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेगा। गहलोत के इनकार के कारण अभी साफ नहीं हैं।
