ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी, जिसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सीधा संदेश दिया था। इसके सफल प्रयोग ने भारत की सटीक हमला करने की क्षमता को सभी सामने ला दिया और पाकिस्तान और इसमें शामिल आतंकवादी नेटवर्कों को कड़ा संकेत दिया। ब्रह्मोस मिसाइल एक वर्सेटाइल और दुर्जेय हथियार है, जिसे जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह कई मोर्चों से हमला करने में सक्षम है।
