Industrial Diesel: प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी महंगा, 22 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई में कमी के कारण हुई है, जो मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने की वजह से पैदा हुई है, जहां से दुनिया की करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल डीज़ल के दाम में 25% से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है। इस फैसले का असर उन उद्योगों पर पड़ेगा जो भारी मात्रा में ईंधन का इस्तेमाल करते हैं, जैसे मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और बिजली उत्पादन, क्योंकि उनकी लागत बढ़ जाएगी और इसका असर आम सामान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

 इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने से इनपर होगा असर

बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई में कमी के कारण हुई है, जो मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने की वजह से पैदा हुई है, जहां से दुनिया की करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है। बता दें कि, इंडस्ट्रियल डीजल और नॉर्मल (ऑटोमोटिव) डीजल में सबसे बड़ा फर्क उनके इस्तेमाल, क्वालिटी और नियमों का होता है। इंडस्ट्रियल डीजल फैक्ट्रियों, जनरेटर, बॉयलर और भारी मशीनों में इस्तेमाल होता है, जबकि नॉर्मल डीजल गाड़ियों जैसे कार, ट्रक और बसों के लिए बनाया जाता है।


लोहा, स्टील, सीमेंट और केमिकल जैसी बड़ी फैक्ट्रियों में भारी मशीनें चलाने के लिए डीजल जेनरेटर का इस्तेमाल होता है। ईंधन महंगा होने से इन सामानों को बनाने की लागत बढ़ जाएगी। बड़ी लॉजिस्टिक कंपनियां जो थोक में डीजल खरीदती हैं, उनके लिए ऑपरेशनल खर्च बढ़ जाएगा।

प्रीमियम पेट्रोल के भी बढ़े दाम

बता दें कि इससे पहले 20 मार्च 2026 से ‘स्पीड/पावर’ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹113.77 प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी बढ़ा दी है। अब कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।