एयर इंडिया के प्लेन में अचानक कटऑफ हो गया फ्यूल कंट्रोल स्विच, लंदन से बेंगलुरु आ रही थी फ्लाइट

Air India Dreamliner : एयर इंडिया ने कहा कि उसके एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी की जानकारी दी थी। एयरलाइन ने बताया कि शुरुआती सूचना मिलते ही सावधानी के तौर पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। साथ ही, पायलट की चिंता को गंभीरता से लेते हुए OEM को जांच में शामिल किया गया है

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 7:28 PM
Story continues below Advertisement
एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर फ्यूल स्विच में अचानक खराबी आने के बाद ग्राउंडेड करना पड़ा है।

Air India Dreamliner : एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर फ्यूल स्विच में अचानक खराबी आने के बाद ग्राउंडेड करना पड़ा है। बता दें कि, हीथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की 787-8 विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत आई। जिसके बाद विमान की उड़ान को रोक दिया गया। यह बोइंग 787-8 विमान लंदन से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट AI 132 उड़ान भरने वाला था। लेकिन उड़ान से पहले की प्री-फ्लाइट चेक के दौरान यह समस्या सामने आ गई।

सूचना मिलते ही एयर इंडिया ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत सेवा से हटा दिया। कंपनी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान का इंजन चालू करते समय, फ्यूल स्विच 'रन' पोजीशन में लॉक नहीं रह सका और अचानक 'कट-ऑफ' पोजीशन की ओर बढ़ गया।

कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी 


एयर इंडिया ने कहा कि उसके एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में  खराबी की जानकारी दी थी। एयरलाइन ने बताया कि शुरुआती सूचना मिलते ही सावधानी के तौर पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। साथ ही, पायलट की चिंता को गंभीरता से लेते हुए OEM को जांच में शामिल किया गया है। यहां OEM का मतलब ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर होता है, यानी विमान बनाने वाली कंपनी, जो तकनीकी जांच में मदद करती है।एविएशन सेक्टर में OEM से मतलब उस कंपनी से होता है, जिसने विमान या उसके पार्ट्स बनाए हों। इस मामले में यह कंपनी बोइंग है, जिसने 787 विमान और उसके सिस्टम तैयार किए हैं।

पूरी फ्लीट की होगी जांच

एयर इंडिया ने बताया कि इस मामले की जानकारी औपचारिक रूप से देश के एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को दे दी गई है। साथ ही, विमान निर्माता के साथ मिलकर तकनीकी जांच भी की जा रही है। एयर इंडिया ने यह भी साफ किया कि हाल ही में DGCA के निर्देश के बाद उसके सभी बोइंग 787 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच की पूरी फ्लीट स्तर पर जांच की गई थी। उस जांच के दौरान किसी भी तरह की खराबी नहीं पाई गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।